पाटन। विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने एवं सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से चैतन्य IAS एकेडमी, पाटन द्वारा छत्तीसगढ़ प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 (सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा) का आयोजन 29 नवंबर 2026, रविवार को किया जाएगा।इस प्रतियोगिता में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे (सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक) होगी। विद्यार्थियों के लिए विशेष बात यह है कि परीक्षा में किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 10,000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 5,000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3,000 रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रतीक चिह्न प्रदान किया जाएगा। इतना ही नहीं प्राप्त अंकों के आधार पर संस्थान द्वारा संचालित सभी कोर्स एवं लाइब्रेरी में प्रवेश लेने पर विशेष छूट दी जाएगी !परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीयन शुल्क मात्र 50 रुपये निर्धारित किया गया है। पंजीयन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 रखी गई है। इच्छुक विद्यार्थी चैतन्य IAS एकेडमी, पाटन में पहुंचकर ऑफलाइन पंजीयन करा सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन पंजीयन के लिए दिए गए QR कोड को स्कैन कर शुल्क जमा किया जा सकता है तथा भुगतान का स्क्रीनशॉट 7471104919,6267999820,8720816064 में से किसी एक नंबर पर पर भेजना होगा।परीक्षा के लिए पंजीयन एवं अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 7471104919, 6267999820 एवं 8720816064 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रतियोगिता का आयोजन चैतन्य IAS एकेडमी, पाटन द्वारा किया जा रहा है। यह चौथी बार आयोजन होगा |आयोजकों ने क्षेत्र के अधिक से अधिक विद्यार्थियों से इस प्रतिभा खोज परीक्षा में भाग लेकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने की अपील की है।
पाटन में होगा छत्तीसगढ़ प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 का आयोजन 29 नवंबर को, प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपये
