परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा की दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

  • 10 जनवरी 2027 को परिक्षेत्र स्तरीय भव्य राजिम जयंती महोत्सव मनाने का लिया निर्णय

पाटन। परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा की कार्यकारिणी बैठक एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन कर्मा भवन चुनकट्टा में किया गया। बैठक में सामाजिक गतिविधियों, संगठनात्मक विषयों तथा प्राप्त आवेदनों पर निराकरण के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी सामाजिक आयोजनों की रूपरेखा भी तैयार की गई।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण एवं बैठक के विषयवार एजेंडे की जानकारी परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी ने दी। बैठक का संचालन संगठन सचिव अर्जुन साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष संतोष साहू ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला प्रकोष्ठ संयोजिका दिव्या कलिहारी ने कहा कि समाज के सभी पुरोधाओं की जयंती गरिमामय ढंग से मनाई जानी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी उनके विचारों और योगदान से प्रेरणा ले सके। वर्तमान समय में समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती संस्कारों को बनाए रखने की है। उन्होंने जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।
जिला साहू संघ दुर्ग के महासचिव अश्वनी साहू ने युवक-युवती परिचय सम्मेलन के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि सामाजिक पदाधिकारियों को संगठनात्मक कार्यों के दौरान कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिस प्रकार देश का अपना संविधान है, उसी प्रकार समाज की भी नियमावली है। सभी सामाजिक पदाधिकारियों को नियमावली के अनुरूप कार्य करना चाहिए, तभी संगठन मजबूत और व्यवस्थित बनेगा।
बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 10 जनवरी 2027 को भव्य राजिम जयंती महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। महोत्सव के अवसर पर विविध सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से घासीराम साहू, ऊषा साहू, घनश्याम साहू,बलराम साहू, ललिता साहू,तनुजा साहू,सरिता साहू, खेमीन साहू,दिनेश साहू,दानी राम साहू, रेख राम साहू,मनोज कलिहारी,जितेंद्र साहू,महेंद्र गजपाल, लेख राम साहू, यामन साहू, प्रेमलाल साहू,डाकेंद्र साहू,शंकर साहू, जयंत साहू,ओगी राम साहू, हरीलाल साहू, चोवा राम साहू, रूपेंद्र साहू,हितेश साहू,लक्ष्मी साहू,दीपा साहू,संध्या साहू,बाबूलाल साहू,लक्ष्मण साहू, नरसिंह साहू,विजयकांत साहू,सुरेन्द्र साहू,कीर्ति साहू, छेरका राम साहू, रुक्मणी साहू,अंजनी साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *