पाटन। धोबी समाज के आगामी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को लेकर सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव की तैयारियों के बीच पाटन क्षेत्र में लगातार बैठकों का दौर जारी है। इन बैठकों में समाज के युवा, वरिष्ठजन एवं महिला पदाधिकारी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।बैठकों में प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया, संगठन की मजबूती, सामाजिक एकजुटता और प्रदेश स्तर पर नए नेतृत्व को लेकर विस्तार से चर्चा की जा रही है। साथ ही चुनाव में पाटन क्षेत्र की भागीदारी और संभावित दावेदारों को लेकर भी रणनीति बनाई जा रही है।इसी बीच दुर्ग जिला से उमाशंकर निर्मलकर एवं गोपी निर्मलकर के नाम प्रदेश अध्यक्ष पद की संभावित दावेदारी को लेकर प्रमुखता से चर्चा में सामने आ रहे हैं। पाटन के युवा भी प्रदेश स्तर पर अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने की तैयारी में जुटे हुए हैं।समाज के विभिन्न वर्गों की लगातार हो रही बैठकों से यह स्पष्ट है कि आगामी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को लेकर सामाजिक स्तर पर सक्रियता बढ़ रही है। आने वाले दिनों में बैठकों और आपसी विचार-विमर्श के बाद दावेदारी एवं चुनावी रणनीति को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होने की संभावना है।फिलहाल धोबी समाज के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को लेकर पाटन क्षेत्र में बैठकों का दौर जारी है और सभी की नजरें आगामी चुनावी गतिविधियों पर टिकी हुई हैं।
धोबी समाज प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को लेकर पाटन में हलचल तेजप्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पाटन के युवा भी कर सकते हैं दावेदारी, लगातार बैठकों में बन रही रणनीति
