“ईवीएम का वोट और दान पेटी का नोट” दोनों एक ही जगह जा रहा है : राकेश ठाकुर

  • देवादा में पाटन ग्रामीण मंडल का वोट बचाओ देश बचाओ अभियान


पाटन। मताधिकार की रक्षा और मतदाता सूची में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर दुर्ग (ग्रामीण) जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत पाटन ब्लॉक के ग्राम देवादा में एक भव्य जनचौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने अपने विस्तृत संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर एक नागरिक का वोट बहुत महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची में होने वाली संभावित गड़बड़ियों, त्रुटियों और धांधलियों को समय रहते रोकना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उन्होंने सभी ग्रामीणों से हर स्तर पर सतर्क और जागरूक रहने की अपील की, ताकि किसी भी स्तर पर मताधिकार का हनन न हो सके।
भारतीय जनता पार्टी पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि आज देश में हर मोर्चे पर धांधली चल रही है—चाहे वह वोट चोरी हो, चंदा चोरी हो या अन्य कई प्रकार की चोरियां हों, सभी चीजें घूम-फिर कर सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी के पास ही जा रही हैं।
इस अवसर पर मंडी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अश्वनी साहू ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार वोट चोरी के माध्यम से बनी है। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग में जब तक ज्ञानेश का आदेश चलेगा, तब तक वोट चोर मस्त रहेंगे, इसलिए लोकतंत्र की रक्षा के लिए उन्हें पद से हटाना आवश्यक है।
जनचौपाल में मंच संचालन जनपद सदस्य उर्वशी वर्मा ने किया, जबकि कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष अजय सिंगौर द्वारा किया गया।
इस जनचौपाल में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, अमृत राजपूत, कौशल साहू, हुलेश्वर पटेल, गोपाल वर्मा, गोकुल साहू, पंथ राम वर्मा, गोवर्धन वर्मा, कमलेश यादव, सूर्या सुनील साहू, मुन्ना वर्मा, भीखम वर्मा, गणेश चेलक, मनहरण वर्मा, श्यामा दुबे, महेंद्र साहू, दया शंकर, राजेश पांडे, गिरधर कामडे, बलराम साहू, संतोष यादव, मोहन सहित ग्राम देवादा, फुण्डा, अरसनारा और पंदर के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *