- राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता निपानी का हुआ समापन!
- विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू,ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर,जप सदस्य दिनेश साहू,भेदप्रकाश वर्मा की मौजूदगी में हुआ पुरस्कार वितरण!
रानीतराई।यंग स्टार कबड्डी क्लब एवं ग्रामवासी निपानी के तत्वाधान में भव्य राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया।जिसके समापन समारोह के मुख्य अतिथि अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष,विधायक प्रतिनिधि जिप दुर्ग थे, अध्यक्षता सरपंच एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने किया, विशेष अतिथि दिनेश साहू (जनपद सदस्य पाटन), रश्मि भेदप्रकाश वर्मा (जनपद सदस्य पाटन), भोज रघुवंशी (सेक्टर प्रभारी), विक्की दाऊ (आयुक्त, ग्राम निवेश दुर्ग), कन्हैया पाण्डेय (पंचायत सचिव), मंजू लाल भारती (कॉपरेटिव संचालक),जितेन्द्र साहू सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने छत्तीसगढ़िया खेलों को बढ़ावा देने में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के योगदान को सराहते हुए कहा खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए।आज प्रत्येक ग्रामों के युवाओं में खेल,धार्मिक,सांस्कृतिक गतिविधियां में रुझान बढ़ा है।
ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दक्षिण पाटन में वर्षों से कबड्डी प्रतियोगिता में पूर्व जिप सदस्य स्व श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर को याद करते हुए खिलाड़ियों को समर्पण के साथ जोश एवं होश के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।
जनपद सदस्य दिनेश साहू ने निपानी में विभिन्न जिलों के प्रतिभागी भाग लिये है,गौरव की बात है।उन्होंने आयोजक समिति एवं ग्रामवासी को शुभकामनाएं दी।
प्रतियोगिता में खिताब देवगहन 21001/एवं ट्रॉफी अपने नाम किया।द्वितीय उतई 15001/,तृतीय आलबरस 10001/,चतुर्थ सिलौटी 5001/एवं ट्रॉफी भेंटकर सभी टीमों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उपसरपंच तोरण साहू, संतोष सिंह ठाकुर, संतोष साहू (पंच), दिलीप सिन्हा (पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष), टिकेंद्र सिन्हा (ग्रामीण अध्यक्ष), झुमुक रघुवंशी (ग्रामीण उपाध्यक्ष), रमेश साहू (ग्रामीण सचिव), राहुल रघुवंशी, नरेश नट, दिनेश सिन्हा, खोमन् सिन्हा, ऐश्वर्य ठाकुर, धनेश सिन्हा, लोकेश सिन्हा, मनोज सिन्हा, तामेश्वर बंजारे, डीकेश सिन्हा, कामता साहू, गिरधारी साहू, खेमलाल सिन्हा, चरण जोशी, संजय पांडे, रोशन सिन्हा, रतन सिन्हा खिलाड़ी सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
