अंतरराष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रवक्ता बने अनुरूप साहू

दुर्ग। अंतरराष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं संत कबीर साहेब के विचारों और संदेशों के प्रचार-प्रसार की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है।

महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत चूड़ामणि साहेब ने छत्तीसगढ़ कॉलोनी, दुर्ग निवासी अनुरूप साहू को अंतरराष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ का छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ प्रदेश में महासंघ की गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। श्री साहू संगठन की नीतियों, उद्देश्यों एवं सामाजिक और आध्यात्मिक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठन का पक्ष मीडिया के समक्ष रखेंगे।

संत कबीर साहेब के मानवतावादी विचारों, सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे, समानता एवं सद्भावना के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में यह जिम्मेदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

श्री अनुरूप साहू की नियुक्ति पर कबीर पंथ से जुड़े अनुयायियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

जारीकर्ता:
अंतरराष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ
नई दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *