झीट में सजेगा खेलों का महाकुंभ, 27 नवंबर से शुरू होगी एडवेंचर ट्रॉफी सीजन-3तीन दिन तक चलेगी राज्य स्तरीय सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिता

, प्रदेशभर की 20 टीमों के 400 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

पाटन। ग्राम झिट में एक बार फिर खेल और उत्साह का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। एडवेंचर खो-खो क्लब झीट के तत्वावधान में 27 से 29 नवंबर तक राज्य स्तरीय सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिता ‘एडवेंचर ट्रॉफी सीजन-3’ का आयोजन किया जाएगा।

तीन दिवसीय इस खेल महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 20 टीमों के 400 खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। प्रतियोगिता को भव्य बनाने के लिए क्लब के पदाधिकारी और सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।

इस बार आयोजन को खास बनाने के लिए खेल मुकाबलों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, आकर्षक मार्च पास्ट और आतिशबाजी की भी व्यवस्था की जा रही है।

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सभी टीमों के खिलाड़ी अनुशासित मार्च पास्ट के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। वहीं स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

शाम को होने वाली आतिशबाजी आयोजन में चार चांद लगाएगी।बालक वर्ग में 22,222 रुपए का प्रथम पुरस्कारप्रतियोगिता में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के खिलाड़ियों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं। बालक वर्ग में प्रथम पुरस्कार 22,222 रुपए, द्वितीय 15,555 रुपए, तृतीय 7,777 रुपए, चतुर्थ 5,555 रुपए और पंचम पुरस्कार 3,333 रुपए दिया जाएगा। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम पुरस्कार 15,555 रुपए, द्वितीय 7,777 रुपए, तृतीय 5,555 रुपए और चतुर्थ पुरस्कार 3,333 रुपए निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष सम्मान और पुरस्कार से नवाजा जाएगा।गांव के सभी संगठन आयोजन में जुटेप्रतियोगिता को लेकर ग्राम झीट में उत्साह का माहौल है।

आयोजन को सफल बनाने के लिए सामाजिक संगठनों, महिला समूहों, ग्राम पंचायत और ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। गांव के लोग सामूहिक रूप से आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।

27 नवंबर को उद्घाटन समारोह, 28 नवंबर को रोमांचक मुकाबले और 29 नवंबर को फाइनल मैच के साथ समापन समारोह होगा।2014 से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखार रहा क्लबएडवेंचर खो-खो क्लब वर्ष 2014 से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने में जुटा है। क्लब में प्रतिदिन करीब 100 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। क्लब के माध्यम से हर साल 10 से 15 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। क्लब का उद्देश्य ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को बेहतर मंच देना, युवाओं को खेलों से जोड़ना और खो-खो को नई पहचान दिलाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *