पाटन महाविद्यालय की तीन बेटियों का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए चयन

  • सांसद विजय बघेल एवं श्रीमती रजनी बघेल ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देकर दी शुभकामनाएं

पाटन। बालोद जिले के दल्ली राजहरा स्थित महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालयीन भारोत्तोलन प्रतियोगिता में पाटन महाविद्यालय की तीन प्रतिभाशाली छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

इनमें ग्राम लोहारसी की मौसमी निर्मलकर, ग्राम गभरा की तनुजा बंदे एवं ग्राम बेंद्री की शिवानी निषाद शामिल हैं। तीनों खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर पाटन महाविद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

इस उपलब्धि पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं उनकी धर्मपत्नी रजनी बघेल ने तीनों खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के सह सचिव पोखन लाल साहू, कोच बालाराम साहू, जयंत वर्मा, संतोष यादव, संजय निषाद पाटन महाविद्यालय के प्राचार्य एवं खेल अधिकारी श्री दिनेश नामदेव सहित खिलाड़ियों के माता-पिता ने भी तीनों बेटियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सभी ने विश्वास जताया कि तीनों खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र एवं छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *