विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ ने पटवारियों के विरुद्ध की जा रही दंडात्मक कार्यवाही का किया कड़ा विरोध

विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र एवं संघ के महासचिव शिरीष त्रिवेदी ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के राजस्व की मुख्य रीढ़ में पटवारियो का अहम योगदान है इन पटवारियो की सभी जायज और मुख्य मांगो को विष्णु देव सरकार बातचीत करके जल्द से जल्द पूरी करे और अनावश्यक विलम्ब ना करके राजस्व की हो रही हानि को तत्काल रोकने की दिशा में काम करे और आम जनता को रही परेशानियों से मुक्ति दिलाये l

lछत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ पटवारियो के हड़ताल का पूरी तरह से समर्थन करते हुए उनके सभी जायज मांगो को मुख्यमंत्री विष्णु साय से संघ मांग/निवेदन करता है कि शीघ्र पूरा करे और अपनी हटधर्मिता को छोड़ कर प्रदेश हित में पटवारियो की सभी मांगो को पूरा करे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *