सेवा सहकारी समिति फेकारी में हुआ धान खरीदी का शुभारंभ


पाटन। सेवा सहकारी समिति फेकारी में आज विधिवत धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। पहले ही दिन 500 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी हुई। इस अवसर पर प्राधिकृत अधिकारी एवं किसान मोर्चा अध्यक्ष पारखत सिंह साहू सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अन्नदाता किसानों का स्वागत करते हुए उनका आशीर्वाद लिया और धान खरीदी सीजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता राशि प्रदान किए जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश, जनपद सदस्य रामसुमेर ठाकुर, सरपंच यीगवेंद्र साहू, पूर्व सरपंच केजराम साहू, समिति प्रबंधक मोहित देशमुख, मुकेश वर्मा, नागेश पटेल, वामन साहू,दानेश्वर साहू, चंदन साहू, आत्माराम साहू, मनोज, हेमंत, उमाशंकर, हिरेन्द्र, तुमेश, महिपाल, रुपेश, तामेश्वर, संजय, लक्ष्मीकांत, धनुष, ओमकेश्वर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *