दरबारमोखली मंडल में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, उनके संघर्ष और योगदान को किया याद


पाटन। दरबारमोखली मंडल पाटन के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं आदिवासी समाज के गौरव धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान तथा आदिवासी समाज के अधिकारों और स्वाभिमान के लिए किए गए उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का त्याग, साहस और समाज के प्रति समर्पण सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
इस अवसर पर किसान मोर्चा अध्यक्ष पारखत सिंह साहू, मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू, जनपद सदस्य रामसुमेर ठाकुर, सरपंच युगवेंद्र साहू, केजूराम साहू, दानेश्वर साहू, चंदन साहू, आत्माराम साहू, मनोज, हेमंत, उमाशंकर, हिरेन्द्र, तुमेश, महिपाल, रुपेश, तामेश्वर, संजय, लक्ष्मीकांत, धनुष एवं ओमकेश्वर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *