सेवा सहकारी समिति फुंडा में किसानों का सम्मान, धान खरीदी का हुआ शुभारंभ


पाटन। सेवा सहकारी समिति मर्यादित फुंडा में आज किसानों का सम्मान समारोह आयोजित कर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में समिति के प्राधिकृत अधिकारी नीलेश्वर वर्मा एवं समिति प्रबंधक चंद्रप्रकाश वर्मा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समिति पदाधिकारी एवं किसान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
मौके पर फुंडा सरपंच रोशन वर्मा, गौड़पेंड्री सरपंच तोरण साहू, जनपद सदस्य दुलेश्वर मानकूर, फुंडा उपसरपंच राजेंद्र वर्मा, बूथ अध्यक्ष शंकर यदु, पोषण वर्मा, आयुष वर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर अजीत वर्मा एवं लोकेश वर्मा, डीकेश्वर वर्मा, हिमांचल ठाकुर तथा धान खरीदी ठेकेदार आशीष महिपाल उपस्थित रहे।

धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर कृषक कुमारी बाई, विजय कुमार एवं राजेश्वरी ठाकुर ने सेवा सहकारी समिति फुंडा में समर्थन मूल्य पर अपना धान विक्रय किया। इस अवसर पर किसानों का सम्मान कर धान खरीदी सीजन की शुरुआत की गई।
समिति के माध्यम से किसानों को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *