पाटन। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने तकनीकी समस्याओं के चलते क्षेत्र के कुछ किसानों को आ रही परेशानियों, विशेषकर धान खरीदी के लिए रकबा संशोधन सहित अन्य समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया है। सांसद के इस आश्वासन पर किसान मोर्चा दरबारमोखली मंडल एवं सेवा सहकारी समिति फेकारी के अध्यक्ष पारखत सिंह साहू तथा बोरीद सोसायटी के प्राधिकृत अध्यक्ष संतोष घिरवानी सहित सभी प्राधिकृत अध्यक्षों ने सांसद विजय बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

प्रीतपाल बेलचंदन के 66वें जन्मदिन पर पारखत साहू एवं संतोष घिरवानी ने दी बधाई
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन के 66वें जन्मदिन के अवसर पर पारखत सिंह साहू एवं संतोष घिरवानी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने प्रीतपाल बेलचंदन के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
