पाटन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य होंगे डॉ पुष्पा मिंज

पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकार स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन की प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के तबादला के पश्चात् डॉ पुष्पा मिंज नें प्राचार्य का कार्यभार ग्रहण किया ।

प्राचार्य डॉ पुष्पा मिंज पाटन महाविद्यालय समाज शास्त्र विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापक रही है। पद ग्रहण पश्चात प्राचार्य ने महाविद्यालय का राउंड लेकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तत्पश्चात् महाविद्यालय के प्राध्यापकों तथा आफिस कर्मचारियों से मुलाक़ात कर सभी को लगन,मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया तथा संस्था के विकास की सम्भावनाओं से अवगत कराया। सभी को आशीर्वाद एवं शुभकामनायें देते हुए डॉ पुष्पा मिंज ने कहा की महाविद्यालय का बेहतर विकास ही हम सभी का लक्ष्य है।

ज्ञात हो कि डॉ पुष्पा मिंज प्राचार्य बनने से पूर्व शासकीय पाटन कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी रही है। पदभार के अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण बीएम साहू, क्रीड़ाधिकारी डॉ दिनेश नामदेव , जागृत कुमार, अरुणा साव, अतिथि व्याख्याता, कार्यालयीन स्टॉफ सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *