- समाज परिवार की ओर, आपसी भाईचारा, एकता और संस्कारों को बढ़ावा देने का दिया संदेश
जामगांव आर। जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा रविवार को साहू सदन केलाबाड़ी, दुर्ग से सामाजिक सद्भावना यात्रा निकाली गई। यात्रा को पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जिसके बाद पाटन तहसील के अरसनारा परिक्षेत्र के पतोरा एवं सेलूद में परिक्षेत्रीय और स्थानीय इकाई के पदाधिकारियों ने यात्रा स्वागत किया।
यात्रा के अगले पड़ाव जामगांव परिक्षेत्र के आगमन पर किसान चौक जामगांव आर में परिक्षेत्रीय एवं 21 इकाई के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। जिसके बाद साहू सदन में सामाजिक परिचर्चा हुआ।

इस अवसर पर जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नंदलाल साहू ने कहा कि सामाजिक सद्भावना यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भावना को बढ़ावा देने के साथ ही सामाजिक संस्कारों एवं नियमावली के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यात्रा के माध्यम से समाज के लोगों के बीच संवाद स्थापित कर आपसी विश्वास को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि समाज और परिवार को साथ लेकर चलने की भावना के साथ आने वाली पीढ़ी को सही दिशा देने तथा संस्कारवान बनाने के लिए समाज के सदस्यों के साथ मिलकर चर्चा की जाएगी। व्यक्तिगत मनमुटाव और भेदभाव को दूर रखते हुए सभी को समाज के हित में मिलकर काम करना चाहिए।सामाजिक नियमों एवं संस्कारों का पालन करते हुए सभी को समाज के विकास और भावी पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास करना चाहिए।
परिक्षेत्रीय साहू संघ जामगांव आर अध्यक्ष पारखत साहू ने सद्भावना यात्रा में शामिल सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए सामाजिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज की मजबूती आपसी सहयोग, विश्वास और सकारात्मक सोच से ही संभव है। आभार प्रदर्शन परिक्षेत्रीय उपाध्यक्ष बेनीराम साहू ने किया।

मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश महिला संयोजिका दिव्या कलिहारी, प्रदेश संगठन सचिव सुनील साहू, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप साह,तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू, जिला महासचिव अश्वनी साहू,मंजू साहू, कृष्णा साहू, डॉ गुलाब साहू,श्रीमती भानुप्रिया साहू, लोकेश साहू,श्रीमती त्रिवेणी साहू,संतोष साहू, अरविंद साहू, कुलेश्वर साहू, श्रीमती नंदिनी साहू, दानीराम साहू,श्रीमती चमेली साहू, इश्वर साहू, अंगेश्वर साहू, धनेश्वर साहू, जवाहर साहू, एमन साहू, इन्दरु साहू, दयानन्द साहू, कोमल साहू, परमानंद साहू,लाला राम साहू, सुदर्शन साहू ,छन्नू लाल साहू,योगेन्द्र साहू,देवन साहू,पोषन साहू,थानसिंह साहू,प्रेमनाथ साहू,सीताराम साहू,परशू साहू,डे साहब साहू,डा बिशेश्वर साहू,खुमान साहू,चतुर साहू,नंदिनी साहू ,तेजेन्द्र साहू सहित परीक्षेत्रीय साहू संघ जामगांव आर के 21 इकाई के समस्त स्वजातिय जनो कि पावन उपस्थिति रही!
