ग्राम देवादा में 70 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

  • गांवों में अशांति फैलाने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई, मोदी के नेतृत्व में सक्षम राष्ट्र बनने की दिशा में बढ़ रहा भारत : विजय बघेल


पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम देवादा में 70 लाख रुपये से अधिक की राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सबसे सक्षम राष्ट्र बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को अस्थिर करने के प्रयास करने वाले कुछ लोग सक्रिय हैं। इसी तरह गांव-गांव में भी विघ्नसंतोषी तत्व अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर अंकुश लगाना जरूरी है।

सांसद विजय बघेल ने ‘मोर संग चलव’ गीत गाकर बांधा समां

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच ‘लोक धरोहर’ अहिवारा की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति ने समां बांध दिया। इस दौरान सांसद विजय बघेल ने छत्तीसगढ़ी गीत ‘मोर संग चलव’ गाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उनकी गीत प्रस्तुति से कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का रंग घुल गया और दर्शकों ने उत्साह के साथ इसका आनंद लिया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और जनहितकारी कार्य सरकार की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक ने की। विशेष अतिथि जिला पंचायत सभापति नीलम चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष रानी केशव बंछोर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा एवं सोसायटी अध्यक्ष नीलेश्वर वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता दीदियों एवं गांव को स्वच्छ रखने में सहयोग देने वालों का सम्मान किया गया। आभार प्रदर्शन सरपंच लक्ष्मी वर्मा ने एवं मंच संचालन जागेश्वर चंद्राकर ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सरपंच लक्ष्मी वर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, लोकमणि चंद्राकर, उपसरपंच सोहन साहू, बाबा वर्मा, सुनील वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, पारखत साहू, जयप्रकाश साहू, संतोष साहू, राजेंद्र वर्मा, पोषण वर्मा, शंकर वर्मा, सरिता साहू, प्रेमलता वर्मा, रामबाई ठाकुर एवं सुनीता धीवर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *