शारदीय नवरात्रि पंचमी के अवसर पर ग्राम सांकरा में होगा जस झांकी कार्यक्रम15 अक्टूबर, गुरुवार को रात्रि 8 बजे पुराना बाजार चौक, पंचायत भवन के पास होगा आयोजन

सांकरा। शारदीय नवरात्रि पंचमी के पावन अवसर पर ग्राम सांकरा में जस झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल है। धार्मिक आस्था और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा से जुड़े इस आयोजन में जस झांकी के माध्यम से भक्तिमय वातावरण निर्मित होगा।कार्यक्रम के आयोजक एवं ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच रवि सिंगौर ने बताया कि यह कार्यक्रम 15 अक्टूबर, गुरुवार को रात्रि 8 बजे, पुराना बाजार चौक, पंचायत भवन के पास आयोजित किया जाएगा। उन्होंने ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।सरपंच रवि सिंगौर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान शांति, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन से भी सहयोग लिया जा रहा है, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।उन्होंने समस्त ग्रामवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाने तथा आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *