प्रशिक्षण – जन आरोग्य समिति के सदस्यों का एक दिवसीय

प्रशिक्षण हुआ आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेवा के केंद्र बने – चंद्रप्रभा देवरीबंगला/राज्य स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र के निर्देश पर जन आरोग्य समिति का गठन एवं प्रबंधन के संबंध में समिति के सदस्यों का एकदिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को सुरेगांव के पंचायत भवन में हुआ। प्रशिक्षण देते हुए मितानिन कार्यक्रम की ब्लॉक समन्वयक चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि आयुष्मान भारत कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर देश की प्राथमिक स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेवा का माध्यम बने। आरोग्य मंदिर का उद्देश्य केवल बीमारी का उपचार करना नहीं बल्कि समुदाय को समग्र, सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं निशुल्क प्राथमिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। उप स्वास्थ्य केंद्र को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसे व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके।

जन आरोग्य समिति के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्यों की भूमिका एवं कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जन आरोग्य समिति के अनटाईड फंड का खर्च एवं दस्तावेजीकरण की जानकारी दी गई।

मितानिन कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर्स केशव शर्मा ने वर्ष भर स्वास्थ्य कैलेंडर के संबंध में बताया। उन्होंने विभिन्न पंजी का संधारण, रखरखाव व स्वच्छता के संबंध में बताया।

प्रशिक्षण में सरपंच भगवंतीन नेताम, सीएचओ झरना ठाकुर, किरण साहू, भगवती विश्वकर्मा, गायत्री साहू, रोमा हरमुख, भुवनेश्वरी साहू, दीपा नेताम सहित जन आरोग्य समिति के सदस्य उपस्थित थे। जन आरोग्य समिति का प्रशिक्षण विकासखंड के ग्राम रेगाडबरी,खैरा,व गुरामी में स्वस्थ पंचायत समन्वयक नैन साहू, अनिता रामटेके, ब्लॉक सम्यक शोभा शर्मा ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *