पितृ मोक्ष के अंतिम दिवस आज 52 पितरों को श्रद्धांजलि दी जाएगी

रायपुर। मैथिल ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष प विजय कुमार झा ने बताया कि गत वर्ष 19 सितम्बर 2025 को पितृ पक्ष के अंतिम दिवस की पूर्व संध्या पर समाज के वर्ष भर में दिवंगत हुए हम सब के परिजनों को समाज के विद्यापति भवन में एक श्रद्धांजलि सभा रखी गई थी।

इसी अनुक्रम में आज 09 अक्तूबर 2026 शुक्रवार को पितृ पक्ष के अंतिम दिवस की पूर्व संध्या पर समाज के विद्यापति भवन में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया है। जिसमें 21 सितम्बर 2025 से 09 अक्तूबर 2026 तक समाज के 52 व्योवृध्यों एवं युवा वर्ग के कई लोगों को खोया है।

इन दिवंगतों के परिवार के सदस्यों की सहभागीता में श्रद्धांजलि सभा रखी गई है जिसमें समाज के सभी लोग सपरिवार शामिल होंगे। श्रीझा ने बताया कि मैथिल ब्राह्मण समाज के सबसे वरिष्ठ स्व श्री बसंत लाल झा 101 वर्षीय, के साथ ही भारतीय सेना के सेवानिवृत ब्रिगेडियर स्व श्री शैलेंद्र कुमार चौधरी जी, स्व श्रीमती विमला देवी झा 97 वर्षीया, समाज के पूर्व अध्यक्ष स्व श्री सुरेश ठाकुर जी 95 वर्षीय , स्व श्री अंजनी कांत ठाकुर 94 वर्षीय,समाज के पूर्व सचिव स्व श्री सुरेन्द्र पाठक जी 94 वर्षीय के साथ साथ कुल 52 दिवंगतों को मैथिल ब्राह्मण सभा,युवा मंच एवं महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा मे पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी जायेगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *