सामाजिक भवन के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत होने पर सतनामी समाज ने सांसद विजय बघेल का जताया आभार


पाटन। परिक्षेत्र सतनामी समाज उत्तर पाटन मोतीपुर के अध्यक्ष दिलीप टंडन के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद विजय बघेल से मुलाकात कर सामाजिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की राशि स्वीकृत किए जाने पर आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि परिक्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त सामाजिक भवन बनने से सामाजिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा समाज में एकरूपता और संगठनात्मक मजबूती बढ़ेगी। यह भवन परिक्षेत्र से जुड़े करीब 31 गांवों के लिए सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष दिलीप टंडन सहित राजेश बघेल, उत्तरा सोनवानी, संजय सोनवानी, राजेंद्र देशलहरे, राजकुमार बघेल, पन्नालाल बंजारे, रामसेवक खूंटेल, अहेन्द्र चेलक, चेतन माण्डले, गोविंद जांगड़े, कुलेश्वर गायकवाड़, प्रकाश देशलहरे, नरेंद्र गायकवाड़, रामकुमार बांधे सहित समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *