पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में ‘सेवा के रंग 2026’ कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय रंगोली निर्माण का आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विकसित भारत @2047 के विजन और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित किया।रंगोली में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत, मेक इन इंडिया, प्रधानमंत्री फसल बीमा, पीएम किसान निधि, पोषण अभियान, डिजिटल इंडिया, यूपीआई, आधार, एआई सहित विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया गया। वहीं महिला सुरक्षा, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ तथा ‘शिक्षित बेटी, समृद्ध समाज’ जैसे संदेश भी आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किए गए।
मंच संचालन प्रो गौरव शर्मा ने किया,स्वागत भाषण प्राचार्य ने दिया कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष योगेश निक्की भाले,अमलेश्वर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, पाटन जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक,पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर, भाजपा पाटन मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष हर्षा चंद्राकर,मेहतर वर्मा,पार्षद नेहा वर्मा,नपा उपाध्यक्ष निशा सोनी,पार्षद देवेंद्र ठाकुर,दामोदर चक्रधारी,केवल देवांगन, चिरंजीव देवांगन,बिज्जू देवांगन, जितेंद्र निर्मलकर, कुणाल वर्मा, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर,रागनी निषाद, राजू निषाद, जिला महिला मोर्चा तृप्ति चंद्राकर, हेमलता पटेल,विनीता देवांगन, महिला मोर्चा पाटन कुनिका वर्मा ,सरपंच हरिवंश राज के अलावा महाविद्यालय के प्रोफेसर एवं क्रीड़ा अधिकारी दिनेश नामदेव, प्रो जागृत कुमार,प्रो भारद्वाज, साधना रहटगांवकर, प्रोफेसर श्री वर्मा,चंद्रशेखर देवांगन के अलावा छात्र छात्राएं उपस्थित रही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नंदा गुरवारा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा तैयार रंगोली की जनप्रतिनिधियों, प्राध्यापकों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने सराहना की
