सेवा-संकल्प अभियान के तहत आज पाटन पहुंचेंगे मंत्री गजेंद्र यादव सेलूद में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, फेकरी में भी कार्यक्रम में होंगे शामिल

पाटन। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी कार्य मंत्री गजेंद्र यादव सोमवार 5 अक्टूबर को पाटन क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। उनके दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री यादव सेवा-संकल्प अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री यादव दोपहर 2 बजे दुर्ग शहर के सेवा-सदन से पाटन के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 2:30 बजे कर्मी भवन, बाजार चौक सेलूद, पाटन पहुंचेंगे। यहां सेवा-संकल्प अभियान के तहत आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर 3 बजे सेलूद से प्रस्थान कर 3:10 बजे फेकरी, पाटन पहुंचेंगे। यहां भी सेवा-संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री शाम 4:10 बजे सेवा-सदन, दुर्ग शहर वापस लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *