सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी में गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया।सेवा संकल्प अभियान के तहत आज परियोजना पाटन सेक्टर रानी तराई के अंतर्गत ग्राम पंचायत पांहदा झा के आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई का कार्यक्रम रखा गया जिसमें सभी गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकरी दिया गया। गर्भवती माताओ का सम्मान करते हुए माता और उनके आने वाले बच्चों को हमेशा स्वस्थ और खुश रहने का आशीर्वाद दिए।
उसके बाद पर्यवेक्षक ममता साहू के द्वारा पोषण संबंधी जानकारी और बच्चों की देखभाल समय पर खानपान और उसका वजन और ऊंचाई हर महीने जांच करने की सलाह दी गई। सुपोषित बच्चों की माताओं को उनकी अच्छी देखभाल के लिए प्रमाण पत्र दिया गया, इसके साथ ही महतारी वंदन महिला को , कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिनों को सेवा संकल्प अभियान में अच्छे कार्य करने के लिए प्रमाण पत्र दिया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनपद सदस्य श्री भास्कर वर्मा , सरपंच दिनेश ठाकुर, उपसरपंच दुर्गा यदु, पंच रितु कल्याणी, मितानिन दुर्गा वर्मा, सीता, बैसाखीन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंद्रिका यादव, कामिनी वर्मा, सहायिका ओम लता, मनीषा और अन्य ग्रामीण महिलाएं प्रीति वर्मा रश्मि पायल ,प्रभा ,सरिता साहू, गर्भवती रीना ,खिलेश्वरी हेमपुष्पा और अन्य ग्रामीण महिलाएं शामिल हुए।
