सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी में गोद भराई और अन्नप्राशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आज परियोजना पाटन सेक्टर रानी तराई के ग्राम औसर में स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र पर गोद भराई और अन्नप्राशन का समारोह का गरिमा पूर्ण आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम के दौरान गर्भवती माता की गोद भराई की गई और उन्हें पोषण टोकरी प्रदान की गई ।

वही बच्चों का अन्नप्राशन करा कर स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया गया इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में पौष्टिक व्यंजन ,अंकुरित अनाज ,गाजर ,चुकंदर ,मूली, खीरा ,सलाद के रूप में और रेडी टू ईट से बने व्यंजन कटवा ,चकली नमकीन ,लड्डू ,मीठा भजिया पूड़ी ,गुजिया और अन्य प्रकार के व्यंजन का इंस्टॉल लगाया गया ।हरी पत्तेदार सब्जियां मूंगा, भिंडी ,तरोई, गोभी ,पत्ता गोभी ,मूंगा भाजी, कुमड़ा भाजी, फल, सूखा अनाज, दाल, चावल ,बड़ी, चना, मूंगफली से रंगोली बनाकर इनको खाने के फायदे के बारे में बताया गया हरी पत्तेदार सब्जियां गुड़ ,चना ,फल्ली और मुंग का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और खून की कमी जैसे एनीमिया को दूर करता है इसके अलावा पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है ,हड्डियों को ताकत देता है और शरीर को दिन भर ऊर्जावान बनाए रखना है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्रीमान भास्कर वर्मा जी, औंसर पंचायत की सरपंच श्रीमती प्रियालता महिपाल , कौही की सरपंच श्रीमती मीना साहू , पर्यवेक्षक ममता साहू ,चुलगहन पंचायत के सरपंच मनोज पटेल , खूब सरपंच भूपेंद्र निर्मलकर, पंचगन गजेंद्र भारती, प्रकाश भास्कर ,रोशनी चतुर्वेदी, उपस्थित रहकर सुपोषित बच्चों को इनाम दिए, मातृ वंदना महिलाओं को, कार्यकर्ता ,सहायिका, मितानिनों को राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान में पोषण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहयोग हेतु प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।मातृ वंदना महिला, महतारी वंदन महिला, कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिनों को राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान में पोषण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहयोग हेतु प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता- पिंगला भास्कर , उत्तरा ठाकुर, निर्मला भांडेकर, सनिता निर्मलकर, सहायिका – उर्मिला टडहरे फूलेश्वर ठाकुर, सीमा बंछोर,ललिता यादव, मितानीन उषा भारती ,पार्वती, शैल , फुलेश्वरी ग्रामीण महिला विद्या, नेहा , टोमेश्वरी ,योगेश्वरी ,चित्ररेखा,पुष्पा गंगेश्वरी ,बिंदु आदि महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *