शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं ने मिलकर संपूर्ण महाविद्यालय परिसर और कक्षाओं की सघन साफ-सफाई की।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

इसके पश्चात सभी उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई कि वे न केवल अपने कार्यस्थल और शिक्षण संस्थान को स्वच्छ रखेंगे, बल्कि समाज में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता का प्रसार करेंगे।अभियान के तहत विभिन्न समूहों में विभाजित होकर स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार, खेल मैदान, उद्यान, बरामदे एवं सभी कक्षाओं की सफाई की। कक्षाओं से धूल, जाले हटाए गए तथा कचरे का उचित प्रबंधन कर सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग एकत्र किया गया।इस स्वच्छता अभियान में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *