महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा तथा लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी और ईमानदारी से सेवा करना सिखाया – श्रीमती लीना साहू सरपंच

छुट्टी के दिन महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर सम्मान देने स्कूल आएं कौही के बच्चे*2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के कारण सरकारी छुट्टी रहता है।

इसके बावजूद शासकीय प्राथमिक शाला कौही के बच्चे बड़ी संख्या में स्कूल में इकट्ठा होकर स्कूल में स्थित अपने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री छायाचित्र पर उनके जयंती एवं उनके द्वारा राष्ट्र के प्रति दिए गए महान योगदान के लिए स-सम्मान याद किए।

इस अवसर पर श्रीमती लीना साहू सरपंच कौही ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा तथा लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी और ईमानदारी से सेवा करना सिखाया है। जो आज भी हमें मार्गदर्शन करते हैं।इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बिरेंद्र मारकण्डे,पंच श्रीमती सरोज निषाद,वरिष्ठ नागरिक सुरेश साहू, प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे, शिक्षा स्वयं सेवी श्रीमती लेखा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *