नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा आज दिनांक 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय, पाटन में स्थापित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री जी को भी नमन करते हुए उनके त्याग, सादगी एवं देशसेवा के आदर्शों को स्मरण किया गया।कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे और दोनों महान विभूतियों के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।
