देवरीबंगला/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राघोनवागांव आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक एक एवं दो में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत की पूर्व सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर थी। अध्यक्षता महिला बाल विकास परियोजना देवरी की परवेक्षक सुमन देवांगन ने की। गर्भवती माता, शिशुवती, मितानिन खेमिन सुधाकर, कांती साहू, नीरा सुधाकर, नीलम देवी, ग्राम प्रमुख राधेश्याम सुधाकर, ज्योतिष सुधाकर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शांति सोनवानी, मंजू सुधाकर, साहियका पुनीता पटेल, मनीषा, गुलाब सुधाकर, प्रतिभा सुधाकर , भुनेश्वरी साडिलय ए एन एम, झमितसाहू सी एच ओ अंचल उपस्थित रहे। पंच रोशनी राणा हरिता के द्वारा न्योता भोज कराया गया। चंद्रप्रभा सुधाकर के द्वारा बच्चों को फल वितरित किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा पोषण स्वास्थ्य पर बच्चों, गर्भवती माताओ, शिशुवती माता के स्वास्थ्य के बारे मे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मां का दूध शिशु के लिए अमृत है। पर्यवेक्षक सुमन देवांगन ने महिला बाल विकास विभाग के द्वारा संचालित योजनाएं के बारे में जानकारी बताई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को प्रशस्ति-पत्र श्रीफल से सम्मान किया गया। योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के द्वारा मातृ वंदना एवं महतारी योजना से महिलाओं के द्वारा पैसा का क्या उपयोग किए उसके बारे में जानकारी दी।
मां का दूध शिशु के लिए अमृत है – सुधाकर
