आस्था और भक्ति से जगमगाएगा महामाया मंदिर पाटन, क्वार नवरात्रि में ज्योत जलाने का अवसर

पाटन। क्वार नवरात्रि के पावन अवसर पर मां महामाया मंदिर पाटन में श्रद्धालुओं द्वारा मनोकामना ज्योत प्रज्ज्वलित कराई जाएगी। मां महामाया ट्रस्ट समिति, महामाया मंदिर पाटन की ओर से श्रद्धालुओं से नवरात्रि में ज्योत जलाने के लिए निर्धारित स्थानों पर संपर्क करने की अपील की गई है।
ट्रस्ट समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार श्रद्धालु मां महामाया मंदिर, भाले कृषि केंद्र, कृष्णा भाले, लक्ष्मी पान पैलेस, पटेल किराना स्टोर्स एवं राज बुक डिपो में संपर्क कर ज्योत प्रज्ज्वलित कराने की जानकारी एवं व्यवस्था प्राप्त कर सकते हैं।
ज्योत प्रज्ज्वलित कराने के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। इनमें योगेश निक्की भाले – 9981009682, कृष्णा भाले – 9893152752, लक्ष्मी देवांगन – 9752605042, विनय पटेल – 9893407847 तथा राज देवांगन – 9893066607 शामिल हैं।
मां महामाया ट्रस्ट समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से क्वार नवरात्रि के पावन पर्व पर अधिक से अधिक संख्या में मां महामाया मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करने तथा अपनी श्रद्धानुसार मनोकामना ज्योत प्रज्ज्वलित कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *