देवरी-मार्री के सात युवक कांग्रेस में शामिल

देवरीबंगला/संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी की मासिक बैठक पेंशनर भवन मार्रीबंगला में हुई।

बैठक में विधायक कुंवरसिंह निषाद व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी शामिल हुए। बैठक में स्मार्ट मीटर अभियान तथा 30 अगस्त को हुए चक्का जाम की समीक्षा की गई। विधायक ने कहा कि स्मार्ट मीटर से लोगों का अंधाधुंध बिल आ रहा है। ग्रामीण बिजली एवं उसके बील से परेशान हैं। विकास कार्यों के लिए सरकार राशि जारी नहीं कर रही है। सभी काम बंद पड़े हैं। किसान एग्रोटेक के नाम से परेशान है। अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार के अन्याय पूर्ण कार्यों का जमकर विरोध करें। स्मार्ट मीटर के फॉर्म अधिक से अधिक भरवाए। सरकार शासकीय संस्थाओं का राजनीतिक कार्य के लिए इस्तेमाल कर रही है। बैठक में देवरी व मार्री ग्राम के सात युवकों ने कांग्रेस प्रवेश किया।

बैठक को जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर, महामंत्री केशव शर्मा, जागृत सोनकर, कोदूराम दिल्लीवार, संजीव चौधरी, जीवन कश्यप, इंदरचंद बाफना, सुनील गोलछा, प्रकाश देवांगन, नवलदीप गंजीर,सौरभ देशमुख ने भी संबोधित किया। बैठक में जनपद सदस्य भूपेश नायक, दुर्गा ठाकुर, टीकमबाई निषाद, विजय तारम,केजूराम सोनबोईर,ललित हिरवानी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *