पाटन। जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर क्षेत्रवासियों से ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।
श्रीमती नायक ने कहा कि 17 सितंबर को शाम 7 बजे क्षेत्र के प्रत्येक घर के द्वार पर एक दीपक जलाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, निःशुल्क राशन, किसान सम्मान निधि, कृषक उन्नति योजना, आयुष्मान भारत, महतारी वंदन योजना, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवार इस अभियान में विशेष रूप से सहभागी बनें।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि अपने परिवार, पड़ोसियों और आसपास के लोगों को भी इस अभियान की जानकारी दें, ताकि कोई भी घर इस सहभागिता से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से जनभागीदारी और सेवा भावना का संदेश दिया जाए तथा 17 सितंबर की शाम 7 बजे प्रत्येक घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
