आक्रोश – फंदे पर मिला आदर्श एकलव्य विद्यालय के छात्र का शव जिले के तीनों विधायक मृतक छात्र के ग्रह ग्राम पहुंचे, मजिस्ट्रेट जांच की मांग

देवरीबंगला/आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय में गुरुवार को सुबह दसवीं का छात्र फंदे पर लटका मिला था। देवरीबंगला के समीप ग्राम रीवागहन के 16 वर्षीय मृतक छात्र विनय कुमार हलबा के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके परिवार को सांत्वना देने जिले के तीनों विधायक अनिला भेड़िया, कुंवर सिंह निषाद, संगीता सिन्हा शनिवार को रीवागहन पहुंचे। उन्होंने मृतक के संबंध में जानकारी ली।

तीनों विधायक को मृतक के पिता कामता प्रसाद रावटे ने बताया कि घटना के दो दिन पहले ही में अपने पुत्र से मिलकर आया था। उसने कोई समस्या नहीं बताई। वह पढ़ने में भी होशियार था। वह फांसी लगाकर आत्महत्या नहीं कर सकता। उसकी सुनियोजित हत्या की गई है। विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि दसवीं के छात्र फांसी नहीं लग सकता। इसकी बारीकी से जांच मजिस्ट्रेट से कराई जाए। जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिले।

विधायक अनिला भेड़िया ने कहा कि छात्र की मौत प्रशासनिक लापरवाही से हुई है। तीनों विधायको ने मजिस्ट्रेट जांच की मांग की है।

प्रतिनिधि मंडल में चंद्रप्रभा सुधाकर,चिदाकाश आर्य, केशव शर्मा, संजीव चौधरी, दुर्गा ठाकुर, सुमन सोनबोईर, विजय तारम,सागर साहू, अंचल प्रकाश साहू, शामिल थे। मौके पर आदर्श एकलव्य विधालय के पांच प्राचार्य एवं स्टॉप के साथी पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *