पाटन में साहू समाज का तीज मिलन महोत्सव, महिलाओं ने नृत्य, फुगड़ी और विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर


पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 6 सितंबर को साहू सदन पाटन में तीज मिलन महोत्सव का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने कहा कि महिलाएं समाज के संगठन से जुड़कर समाज की गतिविधियों को समझें और सीखें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज की बैठकों में उपस्थित होकर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। परिवार और समाज को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज सबसे बड़ी पाठशाला है, जितना अधिक सीखेंगे, उतना ही समाज सशक्त बनेगा।
डॉ. ममता साहू ने भक्त माता कर्मा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता कर्मा ने साहू समाज ही नहीं, बल्कि सभी समाजों के लिए अनुकरणीय संदेश दिया है। उनके जीवन एवं विचारों को हम सभी को आत्मसात करना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रमशीला साहू एवं जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नंदलाल साहू ने समाज को नशामुक्त बनाने की अपील की। कार्यक्रम में दिव्या कलिहारी महिला संयोजिका प्रदेश साहू संघ सह-संयोजिका शिल्पा साहू, मंजू साहू, ललेश्वरी साहू, कल्पना नारद साहू एवं चंद्रिका साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
महिलाओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां….
तीज मिलन महोत्सव में पाटन तहसील के पांच परिक्षेत्रों से पहुंची महिलाओं ने नृत्य, प्रहसन, फुगड़ी दौड़, सुरीली कुर्सी, व्यंजन की बगिया, रंगोली सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। तहसील स्तरीय तीज क्वीन प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण तहसील साहू समाज के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने दिया। मंच संचालन हेमलता साहू, एवं भुनेश्वरी साहू ने किया, आभार प्रदर्शन कार्यक्रम की महिला संयोजिका कोमीन साहू ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महासचिव अश्वनी साहू, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश साहू, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, दुलेशर साहू,सुरेन्द्र साहू,गंगादीन साहू, विमला साहू,महेंद्र साहू, रामनारायण साहू,किशन हिरवानी, पारखत साहू, गायत्री साहू,पूर्व महिला संयोजिका कमलेश्वरी साहू, जागेत्रि साहू, कविता साहू,उषा साहू, कविता साहू, दामिनी साहू, मधुकांता साहू, दुलारी साहू, हेमलता साहू, ललिता साहू, खेमीन साहू, चमेली साहू, तनुजा साहू, भानुप्रिया साहू, त्रिवेणी साहू, लता साहू, खुनेश्वरी साहू,मंजू साहू, सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *