देवादा में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, निकली सामूहिक कलश यात्रा


पाटन। ग्राम देवादा में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के उपलक्ष्य में यादव समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यादव समाज की महिलाओं एवं ग्रामीणों ने सामूहिक कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों एवं गलियों से होते हुए धार्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुई।
उत्सव के दौरान गांव की गलियों में दही हांडी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात कृष्ण मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण से गांव एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
कार्यक्रम में ग्राम देवादा की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी नीलू वर्मा, उपसरपंच सोहन साहू सहित यादव समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान गांव में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *