पाटन। डी.आर.एस. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस), पाटन में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के अध्यक्ष मिलन देवांगन, एल्डरमैन प्रकाश बिजौरा, एसएमडीसी सदस्य सागर सोनी, आदित्य सवर्णी, शिक्षाविद भगत राम बंछोर, भास्कर सवर्णी तथा संस्था के प्राचार्य स्टेंस जॉनसन एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।आयोजन के दौरान एसएमडीसी अध्यक्ष मिलन देवांगन एवं सदस्यों द्वारा उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य स्टेंस जॉनसन एवं एसएमडीसी अध्यक्ष मिलन देवांगन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन व लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। वहीं, विद्यालय के बच्चों ने शिक्षकों के सम्मान में मनमोहक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
डीआरएस सेजेस पाटन में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, शिक्षकों का हुआ सम्मान
