पंडित रविशंकर शुक्ल वि वि के प्रोफेसर राजीव चौधरी राष्ट्रपति पुरूस्कार से को शिक्षक दिवस के दिन सम्मानित होने वाले पहले शिक्षाविद
पाटन,, छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रदीप मिश्र एवम महासचिव शिरिष त्रिवेदी ने बताया कि पंडित रविशंकर शुक्ल वि वि के प्रोफेसर राजीव चौधरी 5 सितम्बर 2026 को शिक्षक दिवस के दिन ना केवल छत्तीसगढ़ प्रदेश बल्कि अविभाजीय मध्य प्रदेश के पहले शिक्षा विद हैं जो कि राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मु के कर कमलों से दिल्ली में शिक्षा जगत के सर्वोच्च सम्मान , राष्ट्रपति पुरूस्कार से सम्मानित होने गौरव प्राप्त किये हैं जिससे पंडित रविशंकर शुक्ल वि वि के साथ साथ वि वि के समस्त शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारीगण अपने आप को गौरांवित महसूस करते हैं डा चौधरी जी ने वि वि का मान सम्मान में चार चाँद लगा दिया है l

ज्ञातब्य हो कि आप पूर्व में वि वि की माननीय कार्य परिषद के सदस्य एवम शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष और फैकेल्टी ऑफ डीन भी रहें हैं साथ ही आप अभी वर्तमान में वि वि अध्ययन शाला के विधि विभाग के विभागाध्यक्ष और अधिष्ठाता छात्र कल्याण का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं l
शिक्षा के उच्च स्तरीय शिक्षक सम्मान प्राप्त करने पर पूरे विश्वविद्यालय परिवार एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के विश्वविद्यालयीन सेवानिवृत कर्मचारियों एवं शिक्षक संघ के अध्यक्ष सचिव डा जितेंद्र प्रेमी, डा देशमुख और डा कमलेश शुक्ला के साथ साथ अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग के गणेश राम बेनर्जी के पूरे कर्मचारियों की ओर से बहुत-बहुत बधाई दिया गया आदरणीय चौधरी सर जी आपने विश्वविद्यालय की गौरवशाली इतिहास में अपना अमिट छाप छोड़ दिया है जिसे वि वि हमेशा याद रखेगा l
