शासकीय माध्यमिक शाला गुजरा में  हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस की कार्यक्रम मनाया गया

पाटन,, शासकीय माध्यमिक शाला गुजरा में  हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस की कार्यक्रम मनाया गया जिसमें गुरु वंदना के साथ शुभारंभ हुआ,गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरा गुरु . साक्षात् परब्रह्म   तस्मै  श्री गुरुवे नमः आज दिनांक -05सितम्बर शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एवं बच्चों को नयी शिक्षा कि शुरुआत करते हुए शासकीय हाई स्कूल गुजरा, माध्यमिक शाला गुजरा शासकीय प्राथमिक शाला गुजरा,मे जीवन की पाठशाला में हर कोई हमें कुछ ना कुछ सीखना है प्रथम गुरु मां जिसने जन्म देखकर जीवन का पहला पाठ पढ़ाया द्वितीय गुरु धरती मां जिसकी गोद में पले बड़े और जीवन का आधार पाया तृतीय गुरु पिता जिसकी उंगली थाम कर चलने और संघर्ष करना सिखाए चतुर्थ गुरु शिक्षक जिसे ज्ञान अनुशासन और जीवन की सही दिशा मिली पंचम गुरु अध्यात्म गुरु जिनकी कृपा से जीवन को उद्देश्य संस्कार और आत्मबोध मिला इन पांच गुरुओं के आशीर्वाद से ही जीवन सार्थक बनता है क्योंकि गुरु के बिना जीवन की गति और दिशा अधूरी है आज शिक्षक दिवस की पावन अवसर पर  सभी गुरु जनों एवं शिक्षकों को सादर नमन करते हुए केवल किताबों का ज्ञान नहीं देते बल्कि बच्चों का चरित्र संस्कार व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण करते हैं सभी गुरू जनों  शिक्षकों शिक्षक दिवस की  शुभकामनाएं देते हुए शिक्षक दिवस में ग्राम गुजरा के सरपंच भूपेश कुमार पहरी एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष यशवंत कुमार साहू ,टिकेन्द यादव के द्वारा  शासकीय हाई स्कूल गुजरा प्राचार्य श्रीमती क्वीनी मैडम , शिवनारायण नारंग, अमित भारती ,गगन धुरंधर, अनुराधा ताम्रकार, लक्ष्मी चंद्राकर, अर्चना बाजार , शासकीय माध्यमिक शाला गुजरा एवं शासकीय प्राथमिक शाला गुजरा के शिक्षक शिक्षिकाओं का  सम्मान किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *