खोरपा स्कूल में मनाई गई शिक्षक दिवस

पाटन / डा.सर्व पल्ली राधाकृष्णन की जयंती के पावन अवसर पर दिनांक 05.09.2026 को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोरपा (नगर पंचायत पाटन ) के समस्त अध्ययनरत विद्यार्थियों के द्वारा शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर समस्त शिक्षक /शिक्षिका का ससम्मान गुलाल तिलक लगाकर व गिफ्ट देकर समस्त गुरू जनों से आशीर्वाद प्राप्त किए । सर्वप्रथम उपस्थिति शिक्षिक / शिक्षिकाओं /रसोईयों/विद्यार्थियों के द्वारा मां सरस्वती एवं डा. सर्व पल्ली राधाकृष्णन का पूजन-अर्चन किया गया। तत्पश्चात् शिक्षिक/शिक्षिकाओं एवं बच्चों के डा. सर्व पल्ली राधाकृष्णन जी के बारे विस्तार से उद्बोधन दिया गया। विद्यालय में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। आज के कार्यक्रम में शिक्षकगण कमलेश कुमार साहू प्रधानपाठक PS , श्रीमती आशा साहू , प्रफुल्ल चंद्र साहू, श्रीमती दीप्ति वर्मा,श्री ठाकुर राम यादव , श्रीमती भूमिजा देवांगन, श्रीमती सीमा वर्मा , लता शांडिल्य ( मध्यान्ह भोजन संचालिका ) रसोईयागण श्रीमती मालती वर्मा, श्रीमती लीला यादव ,श्रीमती परमिला कोसे एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री कमलेश कुमार साहू प्रधानपाठक ( प्राथमिक ) के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *