विधायक के नेतृत्व में रविवार को होगा धरना प्रदर्शन व चक्का जाम, अल्टीमेटम दिया

देवरीबंगला/विभिन्न मांगों को लेकर विधायक कुंवर सिंह निषाद के नेतृत्व में 30 अगस्त रविवार को देवरीबंगला में धरना प्रदर्शन, पुतला दहन व चक्का जाम किया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने बताया कि गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के स्वीकृत विकास एवं निर्माण कार्यों को प्रदेश सरकार द्वारा प्रसास की स्वीकृति जारी नहीं करने तथा क्षेत्र की मांगों पर भेदभाव करने के खिलाफ विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन, पुतला दहन व चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केवट नवागांव से देवरी सड़क, नाहंदा से खामतराई, देवरी से डोंगरगांव, देवरी से कुआंगांव खपरी, खैरा से राघोनवागाव, प्रयास विद्यालय पिंनकापार का भवन, बिजली बिल हाफ करने, स्मार्ट मीटर को बदलने, किसानों को परेशान करना बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 1:00 से 5:00 बजे तक धरना प्रदर्शन चक्का जाम किया जाएगा। धरना व प्रदर्शन सभा नया बस स्टैंड देवरीबंगला में तथा चक्का जाम व पुतला दहन मार्रीबंगला बस स्टैंड चौक में किया जाएगा। धरना प्रदर्शन चक्का जाम आंदोलन का अल्टीमेटम एसडीएम के नाम से तहसीलदार वी पुलिस थाना को दिया गया है। प्रदर्शन आंदोलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *