सांसद विजय बघेल एवं उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा की कलाई पर राखी बांधकर जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने दी क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

पाटन। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल एवं जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा के निवास पहुंचकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और भाई-बहन के स्नेह, विश्वास एवं आत्मीयता के पावन रिश्ते को मनाया। इस अवसर पर उन्होंने दोनों के सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल जीवन की मंगलकामना की।

श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि रक्षाबंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि यह प्रेम, विश्वास, सम्मान और जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने की भावना का उत्सव है। भाई-बहन का रिश्ता जितना सहज और आत्मीय होता है, उतना ही गहरा भी होता है। राखी का यह धागा रिश्तों में विश्वास और अपनत्व को और मजबूत करने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करे तथा हर परिवार में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *