नौकरी लगाने के नाम पर 6.30 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग। नगर सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6 लाख 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार ग्राम चंदखुरी निवासी किरण चंद्राकर ने थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि परिचित इसरार खान (44 वर्ष) ने नगर सेना के एक अधिकारी से अपनी पहचान होने की बात कहते हुए नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था। आरोपी ने नौकरी लगवाने के नाम पर प्रार्थिया के पति से अलग-अलग 15 किस्तों में कुल 6 लाख 30 हजार रुपये ले लिए।
रकम लेने के बाद आरोपी ने नौकरी नहीं लगवाई। जब प्रार्थिया ने रकम वापस मांगी तो आरोपी ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज भी की। शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने अपराध क्रमांक 756/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर रकम लेना स्वीकार किया गया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
अपराध का तरीका: आरोपी ने नगर सेना के अधिकारी से पहचान होने का विश्वास दिलाकर नौकरी लगाने का झांसा दिया और अलग-अलग किस्तों में रकम हासिल की।
गिरफ्तार आरोपी: इसरार खान, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम चंदखुरी, जिला दुर्ग।
सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधू, सहायक उप निरीक्षक अश्वनी सिंह, आरक्षक हेमेंद्र कुर्रे एवं थाना पुलगांव स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की अपील: दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सरकारी या निजी नौकरी दिलाने के नाम पर किसी व्यक्ति को बिना सत्यापन के राशि न दें। नौकरी का दावा करने वाले व्यक्ति की जानकारी संबंधित विभाग से सत्यापित करें और धोखाधड़ी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *