17 अगस्त को बोलबम यात्रा को लेकर प्रशासन  सतर्क

पाटन। 17 अगस्त को बोलबम यात्रा को लेकर प्रशासन  सतर्क पाटन,,बोल बम कांवर यात्रा समिति के संयोजक जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में निकलने वाली कांवर यात्रा को लेकर प्रशासन गभीर हो गई है ,आज पुलिस विभाग स्थल निरीक्षण किया ।

ज्ञात हो कि पिछले 17 साल से बोल बम कांवर यात्रा समिति के तत्वाधान यात्रा निकाली जाती है पाटन के शिव मंदिर में जलाभिषेक के पश्चात 9 किलोमीटर दूर खारुन नदी के मध्य में स्थित  शिव मंदिर पैदल पहुंच कर जलाभिषेक करेंगे।       

बड़ी बात यह है कि इस यात्रा की प्रसिद्धि लगातार बढ़ती जा रही है जिससे दूर दूर से लोग यात्रा शामिल हुए है जिसकी  संख्या 25 हजार से भी अधिक होती है अधिक वाहन जैसे बस,कार,ट्रैक्टर,दोपहिया वाहन के कारण ट्रैफिक जाम हो जाता है। पुलिस प्रशासन ने यात्रा के दिन 17 अगस्त को वाहनों के पार्किंग स्थल को चिन्हित किया।

प्राप्त जानकारी केअनुसार सिकोला टोला चौक  वाहनों को पार्किंग होगी,उसके बाद आगे मंदिर के पूर्व भी दो स्थानों में पार्किंग रहेगी नदी अगले छोर अभनपुर थाना में चर्चा कर उधर से भी पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी।

अभनपुर खट्टी  परसदा से आने वाले श्रद्धालुओं के लिय भी पार्किंग व्यवस्था रहेगी इस दिन पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी, पुलिस विभाग के अधिकारी राजेश मिश्रा ने बताया कि अत्यधिक भीड़ को देखते हुए  लक्ष्मण झूले में भी क्षमता को देखते हुए भीड़ को रुक रुक कर भेजना होगा। निरीक्षण के दौरान पाटन थाना प्रभारी राजेश मिश्रा,नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश भाले,पार्षद जितेंद्र निर्मलकर,पार्षद केवल देवांगन, सिकोला ग्राम पंचायत से अतिश  सपहा के अलावा पुलिस बल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *