वेटलैंड के पक्षियों से किसान परेशान, धान की फसल को पहुंचा रहे नुकसान


पाटन। ग्राम पंचायत चीचा में वेटलैंड क्षेत्र के पक्षियों से किसान परेशान हैं। ग्राम चीचा निवासी किसान राम सिंह मनहर ने बताया कि उनके खेत में बोई गई धान की फसल को बड़ी संख्या में पक्षी नुकसान पहुंचा रहे हैं। पक्षियों द्वारा धान की बालियों को काटकर खाने से फसल को काफी क्षति हो रही है।


किसान राम सिंह मनहर ने बताया कि लगातार पक्षियों के फसल पर पहुंचने से धान की फसल को बचाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने इस संबंध में आज एसडीएम पाटन को लिखित शिकायत देकर समस्या से अवगत कराया और फसल को हो रहे नुकसान का समाधान कराने की मांग की है।
किसान ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर वेटलैंड क्षेत्र के पक्षियों से फसल को हो रहे नुकसान से किसानों को राहत दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *