खेती किसानी के कामो में गति व पानी की पर्याप्तता के लिए तांदुला नहर से पानी छोड़े

ग्राम पंचायत सेलूद सरपंच खिलेश बबलू मारकंडे ने मांग किया है

पाटन। ग्राम पंचायत सेलुद सरपंच खिलेश बबलू मारकंडे ने कहा है कि पाटन विधानसभा सहित दुर्ग जिले के अधिकांश गांवों में खंड वर्षा की स्थिति निर्मित होने से खेती किसानी के कामो में गति व पानी की पर्याप्तता नहीं हो रही है । व्यापक वर्षा नही होने के कारण फसल को पर्याप्त पानी नही मिल पा रहा हैं। इस वर्ष जब वर्षा होती है तब अधिक वर्षा हो जाती है और किसान चाहकर भी अपने खेत के पानी निकासी के जगहो को बांधकर पानी सहेजकर नहीं रख पा रहे है ।और वर्षा बंद होने पर खेत में पानी नहीं रहता है।


पानी खेत मे कम होने पर खेत के किनारे के धान के पौधों को दीमक और चूहे नुकसान पहुंचाते है। साथ ही बार बार लाइट बंद होने से अटल ज्योति योजना से भी पर्याप्त समय तक किसानों को बिजली मिल पा रहा है। विद्युत विभाग द्वारा किसानों के खेतों में लगे ट्रांसफार्मर व विद्युत संबंधी समस्याओं को तुरंत सुधार नहीं करने के कारण किसान पानी के लिए परेशान हो रहे है। सरकार के द्वारा विद्युत विभाग के कर्मचारियों को विद्युत व्यवस्था तुरंत दुरुस्त करे जिससे किसानों के खेतों में पर्याप्त पानी मिल सके। बोनी के समय से ही किसान बहुत मेहनत कर बोनी व रोपाई का कार्य किए है । अब रोपाई व बियासी व फसल को बचाने के लिए तांदुला बांध से खेतों में नहर के माध्यम से शीघ्र पानी मिल जाए तो किसानों को फसल बचाने मे सुगमता होगी, इसलिए शासन-प्रशासन से मांग है कि शीघ्र ही तांदुला बांध से तत्काल नहर में पानी छोड़ा जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *