सांकरा के पारधी डेरा में आबकारी की छापेमारी, 54 पाव देशी मसाला शराब के साथ महिला गिरफ्तार

पाटन। आबकारी विभाग द्वारा 14 अगस्त 2026 को भोर गश्त के दौरान ग्राम सांकरा स्थित पारधी डेरा, थाना अमलेश्वर क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से शराब रखने के मामले में एक महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।


आबकारी विभाग के अनुसार कार्रवाई में आरोपिया संजना पारधी के कब्जे से 54 पाव देशी मदिरा मसाला शराब बरामद कर जब्त की गई। मामले में प्रकरण कायम कर आरोपिया को गिरफ्तार करने के बाद जेल दाखिल किया गया।
प्रकरण की विवेचना आबकारी अधिकारी अरविन्द साहू द्वारा की जा रही है। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *