महिला बाल विकास विभाग पाटन परियोजना में मनी स्तनपान सप्ताह,,

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026  के अवसर पर एकीकृत बाल विकास परियोजना पाटन अंतर्गत 7 अगस्त को जामगांव आर के समरसता भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग की उपस्थिति में महिलाओं को मां के पहले पीले दूध एवं  स्तनपान का महत्व बताया गया तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा कृमि मुक्ति अभियान का प्रशिक्षण दिया गया ।इसी क्रम में परियोजना अंतर्गत आने वाले पंचायतों तेलीगुंडरा भंसुली खर्रा आमालोरी गुढ़ियारी मर्रा मानिकचौरी सेलूद पतोरा असोगा बोरेन्डा बोरिद आदि में स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया गया ।इन कार्यक्रमों में माताओं को स्तनपान के लाभ एवं महता की जानकारी दी गई तथा गोदभराई एवं अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन भी किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *