औपचारिकता के बीच सम्पन्न हुई शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, खिलाड़ियों के लिए पेयजल तक की व्यवस्था नहीं


पाटन। विकासखंड स्तरीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को सेजस मैदान सेलूद में औपचारिकता के बीच सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, तवा फेंक एवं पैदल चाल सहित विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच खिलेश मार्कण्डेय ने किया। इस दौरान खेमलाल साहू, राकेश साहू, टामन साहू, रमेश देवांगन, उमेश देवांगन, लक्ष्मण साहू, अजय राजपूत, प्राचार्य पियाली सेन, एमबी बंजारे, जयंत वर्मा एवं संतोष यदु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हालांकि प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ा। प्रतिभागियों के लिए पीने के पानी तक की समुचित व्यवस्था नहीं होने से खिलाड़ियों को परेशानी हुई। उमस भरी गर्मी और खेल प्रतियोगिताओं के दौरान पेयजल की व्यवस्था नहीं होना आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करता है।
खेल प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देना और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन इस तरह की अव्यवस्था से खिलाड़ियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *