पाटन। सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में आगामी 7 जुलाई 2026, मंगलवार को प्रातः 10 बजे शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें शिक्षा की नई यात्रा के लिए प्रेरित करना है।विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। प्रवेशोत्सव के माध्यम से बच्चों में विद्यालय के प्रति उत्साह एवं आत्मीयता का वातावरण निर्मित किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर से जुड़े विभिन्न पदाधिकारी एवं समाजसेवी शामिल होंगे। इनमें निरचय बाजपेयी, अवधेश दुबे, ठाकुर राम कुर्रे, सुदामा राम साहू, पंचूलाल मार्कण्डेय, श्रीमती चंद्रिका साहू तथा संतराम कुंभकार प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि प्रवेशोत्सव के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का विशेष स्वागत किया जाएगा तथा शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला जाएगा।
