विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ ने पद्मश्री डॉ. तीजन को दी श्रद्धांजलि,,

विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र एवं महासचिव शिरीष त्रिवेदी , पूर्व अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं समस्त सेवानिवृत कर्मचारियों की ओर से पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया है

श्रद्धांजलि में वक्ताओं ने डॉ. तीजन बाई ने अपनी विलक्षण कला, सशक्त वाणी और अद्भुत प्रस्तुति के माध्यम से पंडवानी गायन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाली बताया सभी ने एक स्वर में कहा कि डॉ तीजन बाई ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपरा को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया। उनका संपूर्ण जीवन लोककला के संरक्षण, संवर्धन और नई पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए समर्पित रहा।उनका निधन केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी अनुपस्थिति को सारा देश सदैव महसूस करेगा किंतु उनकी कला और योगदान आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *