आंगनबाड़ी केंद्र में घुसा पानी तो,, कहीं गांव गांव की गली बना स्विमिंग पूल,,,,,,,,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,,,,,✍️✍️

राजिम/बीती रात से हो रही लगातार बारिश ने अब राहत की जगह आफत की बारिश बन गई है। जिस गति से बारिश हो रही है ।उस गति से तबाही का मंजर भी धीरे-धीरे सामने आ रहा है ।राजिम शहर सहित आसपास के गांव में बारिश ने भयानक रूप ले लिया है।कच्चे मकानो के लिय तो बहुत ही खतरा साबित हो रहा है।तो वही सरकारी स्कूलों

और आंगनबाड़ी,ग्राम पंचायत भवन जैसे अन्य सरकारी भवनों में पानी भरा हुआ है।रविवार होने की वजह से कर्मचारी अधिकारी सभी छुट्टी पर हैं।अब जब सोमवार को ये सब भवन खुलेंगे तब पता चलेगा कि कहा कहा, क्या क्या नुकसान हुआ है।और तरह ग्राम पंचायत भैंसातरा का आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 03 में घुटने तक पानी भरने से पूरा आंगनवाड़ी केंद्र पानी में भरा नजर आ रहा है।

वहां रखे प्लास्टिक के सामान तैरते हुए दिख रहा है समय रहते आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीणों की मदद से सभी सामान को हटा लिया गया था।और ऊपर रख दिया था वही गांव की गलियों में पानी भरा हुआ है लोग आने-जाने के लिए कतरा रहे हैं क्योंकि कही घुटने से ऊपर तो कही कमर तक पानी भरा हुआ है ऐसे में घरों में घुस रहा पानी भारी नुकसान कर सकता है।

इसी बीच एक दूसरी तस्वीर उन बच्चों की है जो इस बारिश का आनंद लेते हुए भी नजर आ रहे है। गांव की गलियों में स्विमिंग पूल की तरह कूद कूद कर बच्चे नहा रहे हैं ।और अपने बचपन और बारिश मजा उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *